माता रानी के पंडाल में बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

कौशाम्बी। थाना कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत निवासी बम्हरौली में माता रानी के पंडाल में गांव के ही छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दर्शकों का मन मोह लिया सभी नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने माता के पंडाल में दूर-दराज से आए हुए भक्तों को अपने नित्य से मन मुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम लगातार पांच छ : वर्षों से हो रहा है।इस दौरान पंडाल के अध्यक्ष राम किशन पहलवान, गनेश चौरसिया, शिव शंकर त्रिपाठी, रामसुमन पासवान, अमरनाथ यादव, अयोध्या प्रसाद चौरसिया, धनंजय मिश्रा, सहित आदि भक्त गण मान सहयोग लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- बंशीलाल

नवरात्रि के पावन पर्व में दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के सराय अकिल थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई । जिसकी अध्यक्षता सराय अकिल थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की। बैठक में थाना क्षेत्र में आयोजित विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों के अतिरिक्त समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व को श्रद्धा भक्ति वा सौहार्द के साथ मनाएं। डीजे ना बजाने तथा मेला में किसी तरह के अश्लील नृत्य का कार्यक्रम ना करवा कर ऐसे कार्यक्रम करवाएं जिससे श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों को हिदायत दी कि लाउडस्पीकर हल्की आवाज में बजाएं तथा रात्रि दस बजे के बाद इसे बंदकर दें। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों से सामूहिक मूर्ति पूजन संबंधी स्थलों की जानकारी ली। शांति समिति की इस बैठक में चौकी इंचार्ज कनैली अमित दुबे , चौकी इंचार्ज तिल्हापुर अभिलाष तिवारी , दरोगा ईश्वर शरण राय, मुन्ना यादव , कृष्ण कुमार यादव ,अधिवक्ता अरविंद सिंह , अधिवक्ता युवराज सिंह , अफजल अली , प्रधान पिंटू सिंह राठौर , राजेश त्रिपाठी , गोपाल जी केशरवानी , अशोक गुप्ता , अखिल रस्तोगी , सुंदरम केशरवानी , भवन जायसवाल , सुनील सोनी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-वरुण त्रिपाठी

दारानगर का 240वां रामलीला महोत्सव, मुकुट पूजन के साथ शुभारंभ

कौशाम्बी : दारानगर का 240 वां रामलीला महोत्सव का मुकुट पूजन रविवार को सम्पन्न हुआ जिसके पश्चात रामलीला प्रारंभ हुई। मुकुट पूजन कार्यक्रम पुरोहित निखिल तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। कमेटी के अध्यक्ष आद्या प्रसाद पाण्डेय व आय-व्यय निरीक्षक अतुल पाठक ने इस दौरान पूजन किया।
बताते चलें कि दारानगर की रामलीला 239 वर्ष पूर्व अपनी अनूठी मौलिक परंपरा के साथ पण्डित विजय राम मिश्र जी द्वारा आरम्भ की गई थी जो आज तक बिना किसी बाधा के संचालित की जा रही है। इस मौके पर कमेटी के महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, संरक्षक मूल प्रकाश त्रिपाठी सहित बाल कृष्ण दुबे, चंद्र नन्दन साहू, राज मणि तिवारी, जय मणि तिवारी, ऋषि नंदन साहू, चक्रधर पांडेय, लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, मनीष पाठक, प्रशान्त त्रिपाठी, अभिजीत मिश्रा, आनन्द पाठक, नील कमल मिश्र, संजय पाठक, दीनानाथ अवस्थी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कमेटी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामलीला में कल ताड़का वध का मंचन होगा।

रिपोर्टर – अनिल कुमार मौर्या

पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रही पॉलीथिन- परवेज अंसारी

करारी – कौशाम्बी : करारी के एक निजी कार्यालय में शानिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के लोगों को संबोधित करते हुवे पूर्व कुंडा प्रत्याशी व समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव परवेज अख्तर अंसारी ने कहा कि पालीथीन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसके प्रयोग से सांस एवं त्वचा संबंधी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं इससे लोगों में कैंसर का भी खतरा बढ़ रहा है। स्थिति यह है की पालीथीन के उपयोग के कारण लोगों पर जीवन भर रोगों का संकट मंडराता रहता है। नष्ट ना होने के कारण भूमि की उर्वरा शक्ति को भी खत्म कर देती है पॉलिथीन देश में गिरते भूजल इस तरह की एक बड़ी वजह साबित हो रही है। बैठक में उपस्थित समाजवादी पार्टी के लोगों को संबोधित करते हुए पालीथीन को बहिष्कार करने के लिए कहा, और कपड़ा, झूट और कागज के बैग इस्तेमाल करने की हिदायत दी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामहित सरोज,वारिस अली मुन्ना, कौसर शुएब शेख, ताज उददीन, इसरार अहमद, विक्रम सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – मेराज शेख़

कौशाम्बी: जनपद में निःशुल्क फाइलेरिया जाँच शिविर का आयोजन

कौशाम्बी। नगर पंचायत भरवारी के वार्ड सख्या 2 में लगाया गया जांच शिविर जिसमे फाइलेरिया नामक संक्रमण व पुरुष में होने वाले हाइड्रोसील जैसी बिमारी को पता करने हेतु जाँच शिविर का आयोजन किया गया वार्ड नम्बर 2 के सभासद आफ़ताब अहमद उर्फ सुनील के निवास स्थान पर प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मूरतगंज प्रभारी डॉ0 सुनील सिंह के निर्देश पर लगाया गया। जाँच शिविर में लैब टेक्नीशियन डॉ0 डीप कमल के द्वारा जाँच की गई और डॉ0 सुनील सिंह ने बताया कि जाँच शिविर का आयोजन कौशाम्बी जनपद के आठो ब्लॉकों में किया गया है जिसमे करीब शाम 7 बजे से रात 10 तक जाँच की जा रही है। जिसमे आदेश दिया गया है कि एक ब्लॉकों से 500 लोगो की जाँच करने अनिवार्य है जाँच में पॉजीटिव पाए जाने वाले लोगों को उच्च स्तरीय जाँच कर इलाज किया जाएगा। फाइलेरिया जैसी भयानक बीमारी को जड़ खत्म किया जा सकेगा इस जाँच शिविर का आयोजन पूरे कौशाम्बी में लगातार तीन दिन तक चलता रहेगा।

रिपोर्ट-मोहम्मद आबिद

स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज

कौशाम्बी। करारी कस्बे में घर से स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। छात्रा के चिल्लाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर रही है।
कस्बे की एक किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। बुधवार की सुबह वह उखैया खास स्कूल जा रही थी। जैसे ही रिजवी स्कूल के आगे पहुंची। आजादनगर मोहल्ले का मो अहमद पुत्र सईद पीछे से आकर छात्रा का हाथ पकड़ कर खीचने लगा। छात्रा के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़े। इसके बाद मो अहमद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। छात्रा रोते हुए घर आकर यह बात परिजनों को बताई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट-मेराज़ शेख

50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

कौशाम्बी-सरांय अकिल। सराय अकिल थाना क्षेत्र के घोसिया गांव में मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर एक खंडहर नुमा मकान में छापा मारकर पुलिस ने50किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया जबकि प्रतिबंधित मांस बेचने आया एक युवक और उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।पुलिस ने तीनो आरोपितों का लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया है।

बुधवार शाम सरांय अकिल इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि घोसिया गांव के एक खंडहर नुमा मकान में प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही है। सूचना पर इंस्पेक्टर ने एसआई ईश्वर शरण राय, दीपक कुमार व कांस्टेबल शिवपूजन के साथ खंडहर में छापा मारकर तीन युवकों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर रहा युवक और उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गये आरोपियों में मुन्ना पुत्र मोहम्मद गौस, नसीब अहमद पुत्र अनीस अहमद व शहबाद पुत्र समीम निवासी घोसिया हैं।जबकि बिक्री कर रहे फरार युवक फिरोज अहमद व उसका एक साथी नाम अज्ञात निवासी कसिया थाना कोखराज है।पुलिस ने प्रतिबंधित मांस का सैंपल सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजकर बाकी मांस को मिट्टी में गड़वा दिया है।पुलिस ने पकड़े गये तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।रिपोर्ट-मेराज शेख़

कौशाम्बी: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का किया दौरा

कौशाम्बी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कोशम इनाम (गढ़वा) का किया भ्रमण दिये और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बुधवार को यमुना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कोशम इनाम (गढ़वा) का भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर एवं तहसीलदार मंझनपुर को बनायी गयी बाढ़ चौकियां पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय, भोजन, दवा एवं साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने यमुना नदी के निचले इलाकों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को जैन मन्दिर एवं पंचायत घर में विस्थापित करने के निर्देश दिये है। साथ ही साथ उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर रखे जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवो में लेखपालों एवं सेक्रेटरियों को निरन्तर सक्रिय रहने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंनें पुलिस क्षेत्राधिकारियों को संबंधित उपजिलाधिकरियांे के साथ अपने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर सभी आवश्यक दवाओं की सुनिश्चितता बनाये रखने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ उन्होंने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में निरन्तर चूना छिड़काव एवं फागिंन कराये जाने की भी व्यवस्था हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को बाढ़ से प्रभावित गावों में पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाये रखने का निर्देश दिया हैं। उन्हेाने अधिशाषी अभियंता सिंचाई को बाढ़ से प्रभावित गांव में जल निकासी एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे में खाद्यान की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी मंझनपुर को निर्देशित करते हुए कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामवासियों को एवं पशुओं को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित कर लिया जाये। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने थानाध्यक्ष को निरन्तर भ्रमणशील रहकर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर तहसीलदार मंझनपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।रिपोर्ट-मोहम्मद आबिद

कौशाम्बी: जहरीले सर्प के काटने से किसान की मौत

कौशाम्बी। कौशाम्बी जनपद के कड़ा धाम थाना अंतर्गत अलीपुरजीता ग्राम मे जहरीले सर्प के काटने से एक किसान की मौत हो गई है। कौशाम्बी जनपद अंतर्गगत तहसील सिराथू के अलीपुरजीता ग्राम के गनेश सिंह पुत्र नथन सिंह 55 वर्ष पेशे से किसान व्यक्ति है। आज लगभग 10 बजे दिन अपने खेतों की ओर पशुओं के लिए चारा लेने गया हुआ था जहां पर चारा काटने के दौरान एक जहरीले सर्प ने डस लिया।सर्प डंसने की जानकारी मिलने पर किसान के परिजन इलाज हेतु जिला चिकित्सालय मंझनपुर कौशाम्बी मे 108 एम्बुलेंस की सहायता से ले गए जहाॅ पर इलाज के दौरान गनेश सिंह की मृत्यु हो गई है । सर्प डंस से हुई मृत्यु के कारण किसान गनेश सिंह के शव को पुलिस ने कब्जे मे लेकर कानूनी लिखा पढ़ी करने के उपरांत पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है।

रिपोर्ट-विकास गौतम

कौशाम्बी: भू-माफियाओ के कब्जे में है, ग्राम सभा की जमीन

कौशाम्बी। कौशाम्बी जनपद के चायल तहसील के भरवारी नगरपालिका के वार्ड नं 12 कृष्णानगर (दरवेशपुर) की समस्त सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं का अवैध कब्जा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सरकारी महकमा सिर्फ खाना पूर्ति करके अपना पल्ला झाड़ लिया करते हैं। जिससे समस्याएं विकराल रुप ले रही है। आपको बताते चले कि गांव के अंदर जितने भी सरकारी तालाब है, वो अपने अस्तित्व के लिए प्रशासन की राह देख रहे हैं उनके चारों तरफ अवैध निर्माण काबिज हो गए हैं। जिसके बाद तालाब सिर्फ नक्शे में ही बचे हैं, वहीं गांव का चारागाह दसको से एक दबंग के कब्जे में है जो आज तक उनके कब्जे से मुक्त नहीं कराया जा सका है और वही गांव के सरकारी विद्यालय के समीप की सारी ग्राम समाज की भूमि को भूमाफियाओं ने अवैध तरीके से बेंच लिया है। जिसके बाद योगी सरकार की एंटी भू- माफिया स्क्वाड टीम का गठन सिर्फ हवा हवाई साबित हो रहा है।

रिपोर्ट-वरुण त्रिपाठी